Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

साइबर क्राइम में रिकॉर्ड बनाता झारखंड!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
साइबर क्राइम में रिकॉर्ड बनाता झारखंड!
विज्ञापन

11 महीने में साइबर अपराधियों ने 260 से अधिक लोगों को बनाया शिकार, रांची में चार खातों से 14.87 लाख की ठगी 

टीम एबीएन, रांची। रांची में साइबर अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 11 महीनों में रांची साइबर क्राइम थाने में 260 से अधिक मामले दर्ज किये जा चुके हैं। ताजा मामलों में शातिर अपराधियों ने चार अलग-अलग लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाकर 14 लाख 87 हजार 266 रुपये की अवैध निकासी कर ली है। ठगी का सबसे बड़ा शिकार नामकुम के एक 68 वर्षीय बुजुर्ग हुए हैं, जिनके खाते से ?7.45 लाख गायब कर दिये गये। 

हर वारदात में नया पैंतरा: कहीं मोबाइल हैक तो कहीं फर्जी लिंक से ठगी 

पिछले एक सप्ताह के भीतर राजधानी में आधा दर्जन लोग साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। अपराधियों ने हर वारदात को अलग और नये तरीके से अंजाम दिया है: 

  • सुबोध कुमार (अरगोड़ा): मोबाइल नंबर हैक कर बैंक आॅफ इंडिया के खाते से चार बार में 99,000 निकाल लिये गये। वारदात के दौरान उनका मोबाइल करीब दो घंटे तक बंद रहा। 
  • जय किशोर शर्मा (नामकुम): 68 वर्षीय बुजुर्ग के उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक खाते से दो बार में 7.45 लाख (पहली बार 2.50 लाख और दूसरी बार 4.95 लाख) की अवैध निकासी हुई। 
  • निरासो कुमारी (सिकिदिरी): 21 वर्षीय युवती के मोबाइल पर आये एक फर्जी लिंक को क्लिक करते ही उनके दो बैंक खातों से 2,48,500 उड़ा लिये गये। लिंक खोलने के अगले दिन उनका मोबाइल भी बंद हो गया था। 
  • विजय तिर्की (कोकर): केनरा बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन में 4,14,766 की निकासी कर ली गयी। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज करायी है। 

रांची साइबर थाने के आंकड़े: हर दिन औसतन 21 लोग हो रहे शिकार 

साइबर अपराध थाने से मिले आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 1 जनवरी से लेकर 8 नवंबर तक केवल रांची शहर में 260 से ज्यादा साइबर ठगी के एफआईआर दर्ज किये गये हैं। इन आंकड़ों का विश्लेषण करें तो रांची में औसतन हर दिन 21 लोग साइबर अपराधियों के जाल में फंस रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। 

साइबर ठगी से कैसे बचें? पुलिस की गाइडलाइन और जरूरी टिप्स 

बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची पुलिस ने आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सतर्कता ही इस अपराध से बचने का एकमात्र उपाय है: 

  1. अंजान लिंक से दूर रहें : वॉट्सऐप या एसएमएस पर आए किसी भी अज्ञात या संदिग्ध लिंक को क्लिक न करें। 
  2. गोपनीय जानकारी न छुपायें : बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वालों को भी अपना ओटीपी, पिन या सीवीवी न बतायें। 
  3. सिम ब्लॉक होने पर तुरंत एक्शन लें: अगर मोबाइल नेटवर्क अचानक गायब हो जाये या सिम काम करना बंद कर दे, तो तुरंत मोबाइल आॅपरेटर और अपने बैंक को सूचित करें (यह सिम स्वैपिंग का मामला हो सकता है)। 
  4. थर्ड पार्टी ऐप्स से बचें : किसी के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग ऐप (जैसे एनी डेस्क या टीम विवर) डाउनलोड न करें। 
  5. महत्वपूर्ण हेल्पलाइन: अगर आपके खाते से कोई संदिग्ध ट्रांजेक्शन या वित्तीय धोखाधड़ी होती है, तो बिना देर किये तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें ताकि पैसे होल्ड किये जा सकें।
विज्ञापन