रांची शहर की स्ट्रीट लाइट को हर कीमत पर रोशन करने का निर्देश, कमांडर ऊर्जा विकास निगम ने जारी किया सख्त आदेश
टीम एबीएन, रांची। रांची शहर की स्ट्रीट लाइट को हर कीमत पर रोशन करने का कमांडर ऊर्जा विकास निगम ने सख्त आदेश जारी किया है। इसके साथ रांची शहर की प्रमुख सड़कों/ क्षेत्रों के स्ट्रीट लाइटों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिये गये हैं।
प्रबंध निदेशक झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, रोधी के श्रीनिवासन के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। रांची नगर निगम द्वारा स्थापित स्ट्रीट लाइट को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए विभिन्न पावर सबस्टेशनों में 200 केवीए के अतिरिक्त ट्रान्सफार्मर स्थापित किये गये हैं।
सबस्टेशन एवं संबंधित क्षेत्रों की सूची इस प्रकार है
- राजभवन सबस्टेशन - 200 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है। संबंधित सड़क चांदनी चौक, कांके रोड से रातू रोड चौक।
- हर सबस्टेशन - 200 केवीए का दो ट्रांसफार्मर लगाया गया है। संबंधित सड़क के हर सबस्टेशन से रातू रोड एवं हरमू सबस्टेशन से अरगोड़ा चौक।
- डीपीएस सब स्टेशन - 200 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है। संबंधित सड़क अरगोड़ा चौक से बिरसा चौक।
- पुराना विधान सभा - 200 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है। संबंधित सड़क-बिरसा चौक से प्रोजेक्ट बिल्डिंग।
- एयरपोर्ट सबस्टेशन - 200 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है।