Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 151
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची : छठ महापर्व में 2,000 से अधिक जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : छठ महापर्व में 2,000 से अधिक जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात 

टीम एबीएन, रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रांची में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की व्यापक तैयारी की है। छठ घाटों से लेकर शहर की मुख्य सड़कों तक दो हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की जायेगी। खास बात यह है कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मियों की भी बड़ी संख्या में तैनाती होगी। 

छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिन तालाबों पर एनडीआरएफ या एसडीआरएफ की तैनाती संभव नहीं होगी, वहां स्थानीय गोताखोरों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी। 

वहीं, शहर के बड़े तालाबों पर भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जायेगा। खासकर रात और सुबह के समय, जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है, विशेष निगरानी रखी जायेगी। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भी घाटों के आसपास तैनात किया जायेगा, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

विज्ञापन