- खूंटी : बाजार समिति के प्रभारी सचिव परमानंद बोबोंगा निलंबित
टीम एबीएन, रांची। मार्केटिंग बोर्ड के एमडी अजय कुमार साव ने खूंटी बाजार समिति के प्रभारी सचिव परमानंद बोबोंगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
उनके खिलाफ कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता, वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना, लेखा संबंधी कार्यों में रुचि का अभाव, अपनी गलती को दूसरों पर डालने की प्रवृत्ति एवं उच्च अधिकारियों के पत्रों का नियमानुसार जवाब नहीं देने का आरोप है। इसी आरोप में मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक ने उन्हें कर्मचारी सेवा नियमावली में वर्णित प्रावधानों के तहत कदाचार एवं घोर अनुसशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया है।
देवघर बाजार समिति में बनायेंगे हाजिरी
निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय कृषि उत्पादन बाजार समिति देवघर होगा। साथ ही निलंबन की अवधि में उन्हें मात्र जीवन निर्वाह भत्ता का भुगतान कृषि उत्पादन बाजार समिति देवघर की ओर से किया जाएगा।
क्या है मामला
बोबोंगा से पूर्व खूंटी बाजार समिति में रमेश कुमार शर्मा प्रभारी सचिव बनाए गए थे। उनके खिलाफ प्रभारी सचिव के पद पर रहते गवन का आरोप था। इसी मामले में बोबोंगा से कागजात की मांग की गई थी।
परंतु उन्होंने बोर्ड मुख्यालय को संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं कराया था। इस मामले में उन्हें शो-कॉज भी किया गया था। परंतु उसका भी जवाब उन्होंने सही तरीके से नहीं दिया था और दूसरे पर आप लगाया था। इसी आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है।