- झारखंड के युवाओं को हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा
- अब मुफ्त में मिलेगी जज और APO की कोचिंग
एबीएन कैरियर डेस्क (रांची)। झारखंड सरकार अब राज्य के युवाओं को जज और सहायक अभियोजन पदाधिकारी (APO) बनने के लिए मुक्त कोचिंग उपलब्ध करवाएगी। साथ ही विधि के स्नातक स्तरीय व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी भी कराएगी। हेमंत सोरेन सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा इस योजना को अगले वित्त वर्ष से धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हर साल 200 विद्यार्थियों का चयन होगा। इनमें 50 को सिविल जज 50 को एपीओ और 100 को विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।
योजना का लाभ केवल झारखंड के स्थानीय निवासी विद्यार्थियों को ही मिलेगा। यह कदम उन आर्थिक रूप से कमजोर और होनहार छात्रों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगा जो पैसों की कमी के कारण कानून (लॉ) के क्षेत्र में बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते थे।