Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 303
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड सरकार के लिए दुधारू गाय साबित हो रही शराब

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड सरकार के लिए दुधारू गाय साबित हो रही शराब
विज्ञापन
  • शराब से झारखंड सरकार की बढ़ी कमाई, लक्ष्य से 12 फीसदी ज्यादा राजस्व

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में शराब की बिक्री से सरकार के राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मद्य निषेध विभाग ने अक्टूबर तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य को हासिल करने के साथ-साथ उससे 12 प्रतिशत अधिक आय भी अर्जित की है। 

अक्टूबर तक विभाग को 2,386 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले अब तक 2,700 करोड़ रुपये की प्राप्ति हो चुकी है।

अकेले अक्टूबर महीने में शराब की बिक्री से सरकार को 403 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। विभाग को उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष के अंत तक 4,500 करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए कुल राजस्व 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन