- निशा भगत आत्महत्या मामला: पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर, ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की बनाये गए नामजद आरोपी
टीम एबीएन, रांची। रांची के चर्चित निशा भगत आत्महत्या मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
निशा भगत के पिता की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है।
वहीं, रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है। मृतका के पिता के आवेदन में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है। अब एसआईटी की जांच के बाद पूरे मामले में कार्रवाई की जायेगी।