Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

बाघमारा : छठ घाटों की सुरक्षा पर पुलिस की पैनी नजर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बाघमारा : छठ घाटों की सुरक्षा पर पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन
  • छठ घाटों की सुरक्षा पर पुलिस की पैनी नजर, थाना प्रभारी अजीत कुमार ने किया निरीक्षण
  • छठ पूजा को लेकर बाघमारा पुलिस अलर्ट, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश।
  • व्रतियों की सुरक्षा को लेकर बाघमारा पुलिस सतर्क, संवेदनशील घाटों का किया निरीक्षण।
  • छठ महापर्व पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, थाना प्रभारी ने घाट समितियों को दिए निर्देश।

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बाघमारा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और घाटों पर उमड़ने वाली रौनक को देखते हुए पुलिस प्रशासन किसी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा बैरिकेडिंग और जलाशयों में गोताखोरों की उपलब्धता सहित अन्य जरूरी इंतजामों की जानकारी ली गई। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने घाट समितियों के सदस्यों से बातचीत कर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ पर्व के दौरान प्रमुख घाटों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे। वहीं, श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम रखने के लिए यातायात व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

थाना प्रभारी ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने, गहरे पानी में उतरने से बचने और किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं जवान भी मौजूद थे।

विज्ञापन