- झारखंड पुलिसकर्मी 15 नवंबर से पहनेंगे शीतकालीन वर्दी
- बदलते मौसम और ठंड के आगमन को देखते हुए निर्देश जारी
टीम एबीएन, रांची। बदलते मौसम और ठंड के आगमन को देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए शीतकालीन वर्दी पहनने का आधिकारिक निर्देश जारी किया है।
निर्देश के अनुसार, राज्य के सभी पुलिसकर्मी 15 नवंबर से शीतकालीन वर्दी धारण करेंगे। यह व्यवस्था 10 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।