- सिमडेगा : 15 हजार रिश्वत लेते पंचायत सचिव दीपक साहू गिरफ्तार
- ACB का बड़ा शिकंजा, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव दीपक साहू रंगे हाथ गिरफ्तार
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सिमडेगा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पंचायत सचिव को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद बोलबा प्रखंड में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बोलबा प्रखंड की मालसाडा, पीडियापोंछ एवं कादोपानी पंचायत के पंचायत सचिव दीपक साहू को ACB की टीम ने कल्याण विभाग से जुड़े एक मामले में कथित तौर पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को अपने शिकंजे में लिया। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम पंचायत सचिव दीपक साहू को अपने साथ रांची ले गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और आम लोगों से जुड़े कामकाज में कथित रिश्वतखोरी के मुद्दे को सामने ला दिया है. ACB की इस कार्रवाई से उन सरकारी कर्मियों में भी खलबली मच गई है, जो कथित तौर पर काम के बदले अवैध वसूली को अपना अधिकार समझते हैं।