Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

धनबाद : मुन्ना पांडेय हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विज्ञापन

कतरास में मुन्ना पांडेय हत्याकांड का खुलासा 

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी के विवाद में की गयी थी हत्या 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। कतरास थाना क्षेत्र में बीते दिनों चर्चित मुन्ना पांडेय हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देशानुसार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाधमारा के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   

घटना का विवरण 

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मृतक मुन्ना पांडेय के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि मुन्ना पांडेय के पास दशहरा पूजा में कमाये गये 15-20 हजार रुपये नकद हैं।   28-10-2026 की रात योजना के तहत दोनों आरोपी मुन्ना पांडेय के घर चोरी की नीयत से घुसे। 

जब वे रुपये चुरा रहे थे, तभी आहट पाकर मुन्ना पांडेय की नींद खुल गई और उन्होंने विरोध किया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने पहले उनका गला दबाकर उन्हें अचेत किया और फिर घर में रखे चाकू से उनका गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी।  हत्या के बाद आरोपी मृतक के घर से एलसीडी टीवी, कांसे के बर्तन और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये थे।  

गिरफ्तार आरोपी 

  • मिथुन गोप (33), पिता- स्व० रामेश्वर गोप, साकिन- भगत सिंह चौक, थाना- कतरास, जिला- धनबाद।   
  • सोनू कुमार राय उर्फ बजरंगी (19), पिता- नारायण राय, साकिन- आमटांड़, थाना- कतरास, जिला- धनबाद।   

बरामद सामान 

  • मृतक के घर से चोरी हुआ सैमसंग कंपनी का एलसीडी टीवी 
  • मृतक के घर से चोरी हुआ कांसे का तीन प्लेट (बर्तन) 
  • घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त खून लगा चाकू 
  • खून लगा कपड़ा 
  • घटना में प्रयुक्त डिस्क का काला रंग का केबल तार 

छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी 

इस सफल उद्भेदन और छापेमारी अभियान में कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार (पुनि), दुर्गेश कुमार सिंह (पुअनि), मनोज कुमार, निर्भय कुमार, पवन तिर्की, सत्येन्द्र यादव, शैलेश कुमार (सअनि) समेत अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

विज्ञापन