Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

धनतेरस और दीपावली को लेकर कतरास पुलिस तरह अलर्ट मोड में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनतेरस और दीपावली को लेकर कतरास पुलिस तरह अलर्ट मोड में
विज्ञापन
  • धनतेरस और दीपावली को लेकर कतरास पुलिस तरह अलर्ट मोड में

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर कतरास पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने गश्ती तेज कर दी है। क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पर्व-त्योहार के दौरान आपराधिक गतिविधियों की आशंका को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करने और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार गश्ती की जा रही है।

इसी क्रम में देर रात थाना प्रभारी प्रवीण कुमार अपनी पूरी टीम के साथ सड़कों पर गश्ती करते नजर आए। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कतरास में शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

विज्ञापन