- पंडरा थाना क्षेत्र में COTPA कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, काटा गया चालान; सिगरेट जब्त
टीम एबीएन, रांची। पंडरा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर COTPA (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पंडरा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर COTPA (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों एवं संबंधित व्यक्तियों का चालान काटा गया तथा सिगरेट भी जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर विशेष ध्यान दिया गया। संबंधित लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।
पुलिस एवं संबंधित विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर नियंत्रण लगाना तथा आम लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाना है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि COTPA के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।