Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 627
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

मां के निधन के बाद पारंपरिक रस्में निभाने धातकीडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मां के निधन के बाद पारंपरिक रस्में निभाने धातकीडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
विज्ञापन

पत्नी कल्पना और पुत्र के साथ ननिहाल पहुंचे मुख्यमंत्री 

सीता सोरेन भी दोनों बेटियों के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में हुईं शामिल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चांडिल/ जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को पत्नी कल्पना सोरेन और पुत्र के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड स्थित अपने ननिहाल धातकीडीह पहुंचे। मां रूपी सोरेन के निधन के बाद संताल आदिवासी समाज की परंपरा के अनुसार आयोजित पारिवारिक रस्मों में शामिल होने के लिए उनका यह दौरा हुआ। 

धातकीडीह गांव में मुख्यमंत्री ने अपने मामा चारु किस्कू, गुरुचरण किस्कू और ननिहाल के अन्य परिजनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। इस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी एवं भाजपा विधायक सीता सोरेन अपनी दोनों बेटियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं और पारिवारिक रस्मों में शामिल हुईं। 

कार्यक्रम में कोल्हान क्षेत्र के विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आसपास के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। झामुमो किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेख सलीम शहजादा, संजीव किस्कू, झामुमो नेता उज्ज्वल दास और बिलाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी पहुंचे। 

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर धातकीडीह गांव और आसपास के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रही। मुख्यमंत्री ने ननिहाल में परिजनों के साथ आयोजित पारंपरिक कार्यक्रम में भाग लिया और निर्धारित रस्मों का निर्वहन किया।

विज्ञापन