- एमएस प्लॉट की जमीन पर सॉफ्टवेयर की वजह से लोग परेशान
- अंचल में लगभग 600 पेंडिंग और अन्य अंचलों में भी एमएस प्लॉट के दाखिल-खारिज में काम ठप हो गया है
टीम एबीएन, रांची। रांची में दाखिल खारिज यानी मोटेशन को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। एमएस प्लॉट की जमीन पर सॉफ्टवेयर की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी है। झारभूमि सोफ्टवेयर पर एडिट की सुविधा हटाने से लोगों की ही नहीं, अंचल कर्मियों की परेशानी भी बढ़ गयी है।
शहर अंचल सहित कई अंचल पर दाखिल-खारिज नहीं हो पा रहा है। समस्या के चलते शहर अंचल में लगभग 600 पेंडिंग और अन्य अंचलों में भी टर प्लॉट के दाखिल-खारिज में काम ठप हो गया है।
मामले को लेकर कई अंचल अधिकारियों ने डीसी के माध्यम से विभाग को जानकारी दी है। सोफ्टवेयर जल्द ठीक करने और कई आॅप्शन खोलने का रिक्वेस्ट किया गया है।