ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हंगामा
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान काटने को लेकर कार सवारों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। बताते चलें कि सरायढेला थाना क्षेत्र के गोल बिल्डिंग के समीप शनिवार को वाहन जांच के दौरान कार सवारों और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद हो गया।
चालान काटने की कार्रवाई शुरू होते ही कार सवारों ने विरोध जताया। मामला इतना बढ़ा कि मौके पर हंगामा होने लगा और सरायढेला थाना प्रभारी से भी तीखी बहस हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कार सवार दोनों लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। हंगामे के कारण सड़क पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।
चालान की कार्रवाई पर शुरू हुई बहस
चालान काटने की कार्रवाई का कार सवारों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार सवारों के बीच बहस शुरू हो गयी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर हंगामा होने लगा। सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गयी। कुछ देर तक यातायात व्यवस्था भी बाधित रही।
थाना प्रभारी से भी हुई नोकझोंक
हंगामे की सूचना मिलने पर सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार सवारों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उनके साथ भी तीखी बहस हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कार सवार दोनों लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गयी।
महिला ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
घटना के बाद कार सवार महिला ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस आरोप पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका है। हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ और घटना की जांच के बाद ही विवाद के सभी पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।