Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

मुख्यमंत्री सचिवालय ने प्रधान सचिव, नगर विकास और आवास विभाग को लिखा पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मुख्यमंत्री सचिवालय ने प्रधान सचिव, नगर विकास और  आवास विभाग को लिखा पत्र
विज्ञापन

कनीय अभियंता नियुक्ति में भारी विलंब का मामला 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग में कनीय अभियंताओं की नियुक्ति में हो रहे भारी विलंब का मामला अब मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंच गया है। इस मामले में सचिवालय की उपसचिव घनश्याम कुमार सिन्हा ने विभागीय प्रधान सचिव को पत्र प्रेषित कर समुचित कार्रवाई करने तथा एक पक्ष (15 दिनों) के भीतर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का बात कही है। 

अभ्यर्थी संजय कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में की गयी शिकायत के आलोक में यह पत्र जारी किया है। बताते चलें कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा  जुडको लिमिटेड में संविदा के आधार पर कनीय अभियंताओं के कुल 141 पदों पर नियुक्ति के लिए 17 फरवरी 2018 को आवेदन आमंत्रित किया गया था। 

इसके तहत सिविल के 93, विद्युत के 23 तथा मैकेनिकल के 25 पदो पर नियुक्ति की जानी थी। अभ्यर्थियों ने निर्धारित 2,000 आवेदन शुल्क के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर विधिवत आवेदन जमा किया गया था। परंतु सात वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया में कोई प्रगति नहीं हो सकी है। 

बताते चलें कि नियुक्ति प्रक्रिया में हो रहे विलंब को लेकर अभ्यर्थी इससे पूर्व भी कई बार विभागीय कार्यालय पहुंचकर आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिसे लेकर अब सचिवालय के ओर से विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है।

विज्ञापन