Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 327
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची : 73 छठ घाटों पर नगर निगम बनायेगा 400 चेंजिंग रूम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : 73 छठ घाटों पर नगर निगम बनायेगा 400 चेंजिंग रूम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। छठ महापर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। शहर के 73 छठ तालाबों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 400 चेंजिंग रूम बनाये जायेंगे। प्रत्येक तालाबों पर चार पांच चेंजिग रूम बनाये जायेंगे। चेंजिंग रूम डबल लेयर में तैयार किये जायेंगे, ताकि व्रतियों को कपड़े बदलने में परेशानी न हो। जिन तालाबों के सामने ऊंची इमारतें हैं, वहां चेंजिंग रूम की छत को भी ढंका जायेगा। 

निगम की ओर से तालाबों की स्थिति और आसपास की संरचनाओं को ध्यान में रखकर व्यवस्था की जा रही है। छठ महापर्व से पहले नगर निगम तालाबों की साफ-सफाई कराने में जुटा है। छठवृतियों की सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किये जा रहे हैं। काली पूजा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बैरिकेडिंग की गयी है। 

लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए तालाबों में बास बली से बैरिकेडिंग की गयी है। छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग को करीब चार फीट तक लगाने की तैयारी है।

विज्ञापन