Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची : रांची डीसी से मिला छठ पूजा समितियों का प्रतिनिधिमंडल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : रांची डीसी से मिला छठ पूजा समितियों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री से छठ पूजा समितियों ने की शिष्टाचार मुलाकात 

टीम एबीएन, रांची। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री से आज समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में छठ पूजा के बेहतर संपादन को लेकर विभिन्न छठ पूजा समितियों के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। 

इस दौरान स्टूडेंट फेडरेशन बड़ा तालाब, लायंस क्लब मधुकम तालाब, बटन तालाब, कांके डैम, जोड़ा तालाब, राज भवन तालाब, अरगोड़ा तालाब, गंगानगर तालाब, केंद्रीय दुर्गा पूजा छठ पूजा समिति, पीएचडी तालाब, बड़गई छठ तालाब, जोड़ा तालाब, तेतरा टोली, यूनिवर्सिटी कॉलोनी, जुमार नदी, डिस्टलरी पुल, हुंडरू तालाब तथा ठाकुरगांव छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने छठ घाटों से जुड़ी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।

उपायुक्त श्री भजंत्री ने सभी प्रतिनिधियों को कहा कि इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को पहले ही आवश्यक निर्देश दिये जा चुके हैं। मुलाकात के दौरान विभिन्न छठ पूजा समितियों के सदस्यों ने उपायुक्त को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

मौके पर शांति समिति के सदस्य सागर कुमार तथा छठ पूजा समितियों के राजीव रंजन मिश्रा, अनिल गुप्ता, पप्पू वर्मा, अखिलेश राय, रोशन राम, सबलू मुंडा, भुनेश्वर साहू, कमलेश आर्य, शैलेश सिंह, प्रदीप, देवधन प्रसाद, गोपाल पारीक, प्रकाश चंद्र सिंह, सुनील शर्मा, राजकिशोर, विपिन सिंह, मंटू दुबे, राजेश, पियूष आनंद और अरविंद जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन