Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

धनबाद : मंडल कारा में देर रात छापेमारी, पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : मंडल कारा में देर रात छापेमारी, पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद
विज्ञापन

उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में चला सघन तलाशी अभियान 

पांच पुरुष वार्डों, महिला वार्ड और मेडिकल वार्ड की हुई जांच 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद मंडल कारा में सोमवार की देर रात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण एवं सघन तलाशी अभियान चलाया। उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सैकड़ों पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल हुए। 

छापेमारी अभियान में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब, एसडीएम लोकेश बरांगे समेत विभिन्न डीएसपी और एसडीपीओ मौजूद रहे। अचानक हुई इस कार्रवाई के दौरान जेल के अलग-अलग वार्डों की बारीकी से तलाशी ली गयी। 

अभियान के तहत मंडल कारा के पांच पुरुष वार्डों, एक महिला वार्ड और मेडिकल वार्ड की जांच की गई। पुरुष वार्डों में तलाशी की जिम्मेदारी अलग-अलग डीएसपी के नेतृत्व वाली टीमों को सौंपी गयी थी। वहीं, महिला वार्ड की तलाशी महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने ली। इस दौरान पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद किये गये। 

प्रशासन के अनुसार, निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत जांच की गयी। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य जेल की सुरक्षा को मजबूत बनाये रखना, प्रतिबंधित या अनधिकृत वस्तुओं की मौजूदगी की जांच करना और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था। 

वहीं, जेल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कैदियों की विशेष मेडिकल टीम के माध्यम से स्वास्थ्य जांच कराये जाने की बात कही गयी है। इस औचक निरीक्षण को जेल की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और नियमित जांच के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन