- रांची : कांके डैम के पास 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ प्रशांत गिरफ्तार
- नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- कांके डैम के पास 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
टीम एबीएन, रांची। नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने गोंदा थाना क्षेत्र में 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को दबोचा है। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रशांत सिंह (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांधीनगर फेज-1, प्लॉट नंबर जी-1, ब्लॉक डायमंड का निवासी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी और गश्ती अभियान चलाया जा रहा था
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नशे के कारोबार के मामले में पहले जेल जा चुका प्रशांत सिंह स्कूटी से ब्राउन सुगर लेकर गांधीनगर की ओर आ रहा है। सूचना से वरीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम बल के साथ कांके डैम गेट के पास सादे कपड़ों में तैनात हो गई।
10.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
रात करीब 10:05 बजे एक संदिग्ध स्कूटी को आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान स्कूटी सवार आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों की मदद से उसे धर दबोचा गया।
तलाशी के दौरान उसके काले रंग के ट्राउजर की जेब से प्लास्टिक की पुड़िया में रखा 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। ड्रग टेस्टिंग किट से की गई जांच में बरामद पदार्थ के ब्राउन शुगर होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रशांत सिंह बताया।