सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी बड़ी राहत
टीम एबीएन, रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान के सामने रजिस्ट्री आॅफिस परिसर में फेज-2 वेंडिंग जोन बनाने को लेकर कवायद तेज हो गयी है। आज शनिवार को रांची नगर निगम की टीम निरीक्षण करने पहुंची।
नगर आयुक्त सहित निगम की पूरी टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। वेंडिंग जोन बनने से सब्जी विक्रेताओं को स्थायी जगह मिलेगी। सड़क किनारे और इधर-उधर सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को इससे बड़ी राहत होगी।