- जनता दरबार धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने सुनी आमजनों की समस्याएं
- स्वास्थ्य सहायता से लेकर सड़क निर्माण जमीन विवाद एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर लोगों ने रखी अपनी बात
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में 23 अक्टूबर को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं रखीं।
जनता दरबार में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ दिलाने, जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगवाने, जमीन मापी में बाधा उत्पन्न करने, बैंक अकाउंट से गलत निकासी कर लेने, गैर मजुरवा जमीन पर अवैध नर्माण होने, जमीन अधिग्रहण के 10 वर्ष बाद भी मुआवजा नहीं मिलने, कोऑपरेटिव समिति द्वारा जमा कराई गई रकम वापस नहीं करने, सड़क निर्माण तथा जमीन विवाद से जुड़े मामले सामने आए। इसके अतिरिक्त धमकी, ठगी, ड्राइविंग लाइसेंस, अवैध निर्माण, मुआवजा एवं राशन कार्ड से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।
जनता दरबार में आमजनों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों के माध्यम से विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा गया। उपायुक्त ने संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया! ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।