- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए सांसद सुखदेव भगत
- स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म / संस्कार भोज में शामिल होने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़)पहुंचे। सांसद श्री भगत ने वहां स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी सहित शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुःख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। सांसद भगत ने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन जी एक संघर्षशील और ममतामयी माता थीं, जिन्होंने गुरुजी शिबू सोरेन जी के संघर्ष में हर कदम पर साथ दी थी।