- विहिप के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को लाल चुनरी ओढ़ाकर श्रीदुर्गा पूजा की दी शुभकामनाएं
- सिमडेगा के रामरेखा धाम को श्रीराम-गमन-मार्ग से जोड़ने का पहल हो : अलोक कुमार
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के झारखंड प्रवास के क्रम में आज एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट कर श्रीदुर्गा पूजा के महाष्टमी के पावन बेला पर लाल चुनरी ओढ़ाकर शुभकामनाएं दी।
श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के स्मृति में विहिप, दिल्ली कार्यालय द्वारा निकाली गई हिंदू विश्व पत्रिका को ससम्मान भेंट की। भेंट के क्रम में विहिप केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार व महामहिम राज्यपाल के बीच श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जीवनी पर अपने-अपने संस्मरण साझा की। आलोक कुमार ने उनके शताब्दी वर्ष पर देश में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
आलोक कुमार ने झारखंड में सिमडेगा स्थित रामरेखा धाम को राम-गमन-मार्ग की एक कड़ी बताया। उन्होने बताया कि सीता रसोई, श्री रामजी द्वारा खींची गई रेखा 14 वर्ष के वनवास के दिन अयोध्या से लंका तक जाने के बीच भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं सीता जी श्रीरामरेखा धाम में विश्राम किए थे, इसका प्रमाण देता है। इस स्थल को श्रीराम-गमन-मार्ग से जोड़ने का पहल होना चाहिए।
प्रतिनिधिlमंडल में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार एवं उनकी पत्नी श्रीमती मंजू प्रभा, विहिप झारखंड- बिहार के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार व शाश्वत कुमार झा थे। उक्त जानकारी विहिप, झारखण्ड -बिहार के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने दी।