एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। चांडिल डकैती कांड मे पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है। डकैती कांड में शामिल पांच डकैत गिरफ्तार कर लिये गये हैं, जो कतरास के श्यामडीह के रहने वाले तीन डकैत भी शामिल हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जिन्हें पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
गौरतलब है कि सरायकेला खरसांवा जिले के चांडिल बाजार मे लक्ष्मी ज्वेलर्स के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेश चौधरी के बस स्टैंड स्थित आवास में विगत 9 अक्टूबर 2026 की देर रात को हुई भीषण डकैती हुई थी। वहीं 25-26 सितंबर की रात को चौपारण थाना क्षेत्र के बैष्णवी ज्वेलर्स दुकान में डकैती हुई थी। उसी मामले मे पकड़े गये पांच आरोपियों ने सरायकेला के चांडिल में हुई डकैती में भी अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है।
पकड़े गये पांच में से तीन कतरास के श्यामडीह के गुलजार अंसारी, सिराजुउदिन अंसारी और मोहिउद्दीन अंसारी हैं। वहीं दो अन्य आरोपी चंदनकियारी के हैं। सोवराती अंसारी और शेख जमील चंदनकियारी बोकारो के रहने वाले हैं। सभी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।