Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भावुक मुलाकात कर देवेंद्र नाथ महतो ने दी उनकी मां को श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भावुक मुलाकात कर देवेंद्र नाथ महतो ने दी उनकी मां को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, नेमरा (रामगढ़)। झारखंड के आंदोलनकारी छात्र नेता एवं झारखंड के सोनम वांगचुक दिशुम वीर बाबू देवेंद्र नाथ महतो आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ पहुंचे। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आत्मीय मुलाकात की। 

इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ धोती भेंट कर देवेंद्र नाथ महतो ने मुख्यमंत्री को गले लगाकर इस दु:ख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि एक ही वर्ष में पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को खोना किसी भी परिवार के लिए असहनीय पीड़ा है। इस कठिन समय में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। आंदोलन के दौरान लगातार संघर्ष और शारीरिक कमजोरी को देखते हुए उन्होंने उनके इलाज एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर ढंग से अपना ख्याल रखने की सलाह दी। 

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि दुख की इस घड़ी में संवेदनाएं ही सबसे बड़ा संबल होती हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं पूरे सोरेन परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन