Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

प्राथमिकता के आधार पर करें अतिमहत्वपूर्ण योजनाओं का चयन : डॉ रामेश्वर उरांव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्राथमिकता के आधार पर करें अतिमहत्वपूर्ण योजनाओं का चयन : डॉ रामेश्वर उरांव
विज्ञापन
गुमला। माननीय मंत्री योजना सह वित्त विभाग, वाणिज्यकर तथा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार सह प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष जिला योजना समिति डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आईटीडीए भवन के सभागार में की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिला योजना समिति की विगत बैठक की कार्यवाही तथा कंडिकावार मामलों का अनुपालन, समिति के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। जिसपर परिचर्चा उपरांत मंत्री द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को प्राथमिक विद्यालय रेकमा में विद्यालय से 150 फीट की दूरी पर अवस्थित चापाकल से पाइपलाइन के द्वारा पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया था। जिसके अनुपालनार्थ कार्यपालक अभियंता द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि प्राथमिक विद्यालय रेकमा चट्टान पर अवस्थित है। जहाँ पेयजलापूर्ति की व्यवस्था के क्रम में एचवाईडीटी के अधिष्ठापन हेतु 03 बार प्रयास किया गया किंतु यह असफल रहा। विद्यालय से 150 फीट की दूरी पर अवस्थित चापाकल के द्वारा विद्यालय में जलापूर्ति व्यवस्था करने के क्रम में ग्रामीणों द्वारा असहमति व आपत्ति जताई गई। पुन: प्राथमिक विद्यालय रेकमा में जलापूर्ति की व्यवस्था बहाल करने हेतु जल जीवन मिशन अंतर्गत रेकमा ग्राम का प्राक्कलन तैयार कर अधीक्षण अभियंता पीएचईडी गुमला से प्रतिहस्ताक्षरित कर मुख्यालय को समर्पित कर दी गई है। उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले से लगभग 3000 योजनाओं के प्राक्कलन भेजे गए हैं, जिसमें से लगभग 800-900 योजनाओं की स्वीकृति हो चुकी है, शेष में विभागीय कार्रवाई प्रक्रिया प्रारंभ है। इसपर डॉ.रामेश्वर उराँव ने शेष योजनाओं के स्वीकृति हेतु उनकी जानकारी उपलब्ध कराने पर बल देते हुए विभाग से समन्वय स्थापित कर शेष योजनाओं की स्वीकृति यथाशीघ्र प्रदान किए जाने की बात कही। बैठक में रायडीह प्रखंडांतर्गत स्थित लसड़ा पथ के मरम्मती हेतु कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल द्वारा संवेदक को मौखिक एवं लिखित रूप से कई बार कहा गया, किंतु इसके बावजूद कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके उपरांत कार्यपालक अभियंता द्वारा संबंधित पथ को पुन: नए सिरे से बनाने की आवश्यकता बताई गई। इस मामले के अनुपालनार्थ कार्यपालक अभियंता द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि उक्त पथ का निर्माण वर्ष 2017 में पूर्ण कर लिया गया था, किंतु संवेदक द्वारा पथ की मरम्मति नहीं की गई, जिसके कारण अनुरक्षण कार्य का भुगतान लंबित है। डॉ.रामेश्वर उराँव ने वर्ष 2017 में पथ निर्माण पूर्ण होने के पश्चात् पाँच वर्षों के अंदर पथ की स्थिति खराब होने व संवेदक द्वारा मरम्मती का कार्य संपादित नहीं करने पर स्वयं आरइओ विभाग के इंजीनियर इन चीफ से दूरभाष पर वातार्लाप कर संवेदक पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि से योजनाओं की स्वीकृति एवं कार्यान्वयन हेतु प्राप्त मार्गनिर्देशिका पर परिचर्चा की गई। जिसपर जिला योजना पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष जिला योजना समिति से अनुमोदन हेतु 24 करोड़ 72 लाख के अनुमानित राशि की कुल 139 प्रस्तावित योजनाओं की सूची प्राप्त की गई है। अवशेष राशि 03 करोड़ 75 लाख की योजनाओं का चयन किया जाना है। जिसपर बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर क्रिटिकल गैप्स के तहत अतिमहत्वपूर्ण योजनाओं का चयन किया जाए। बैठक में डॉ रामेशवर उरांव सहित जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष किरण बाड़ा, उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम बकारीब, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, उपाध्यक्ष कलीम अख्तर, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला योजना पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विभूति कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पाण्डेय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समादानी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.मोहम्मद कलाम, एलडीएम गुमला, जिला कल्याण पदाधिकारी अजय जेराल्ड मिंज, श्रम अधीक्षक एतवारी महतो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग खुशेंद्र केशरी, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी मंतोष कुमार मणि/ लघु सिंचाई प्रमंडल/ पथ निर्माण विभाग/ भवन निर्माण विभाग/ विशेष प्रमंडल, सहायक अभियंता जिला परिषद ए रहमान, मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार अर्जुन मुण्डा/ सांसद लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र सुदर्शन भगत/ राज्यसभा सांसद समीर उराँव/ बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चमरा लिंडा/ गुमला विधायक भूषण तिर्की/ सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के प्रतिनिधि, जिला परिषद के सदस्य गण सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,585