Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

धनबाद : तीन साल से फरार वारंटी प्रभु महतो उर्फ मांझी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : तीन साल से फरार वारंटी प्रभु महतो उर्फ मांझी गिरफ्तार
विज्ञापन

तिसरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा वारंटी प्रभु महतो उर्फ मांझी गिरफ्तार, भेजा जेल, फरार वारंटियों में हड़कंप 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद पुलिस द्वारा फरार वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को तिसरा थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त प्रभु महतो उर्फ मांझी महतो को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

कौन है गिरफ्तार वारंटी 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रभु महतो उर्फ मांझी महतो, पिता - स्व. लखीराम महतो, निवासी - कुंईया बस्ती, पोस्ट - आमटाल, थाना - तिसरा, जिला - धनबाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह वर्ष 2019 के एक मामले में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा देकर इधर-उधर छिप रहा था। 

न्यायालय के वारंट पर हुई कार्रवाई 

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई केस संख्या 606/2019 (ईपी) के मामले में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धनबाद के न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के आधार पर की गयी है। तिसरा थाना प्रभारी गिरधर गोपाल को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार वारंटी अपने गांव कुंईया बस्ती में देखा गया है। 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार मेहता के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सशस्त्र बल के सहयोग से अहले सुबह कुंईया बस्ती में छापेमारी की और प्रभु महतो को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। 

कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भेजा जेल 

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को तिसरा थाना लाया गया, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया और मेडिकल जांच पूरी की गई। इसके बाद उसे धनबाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया। 

क्या बोले थाना प्रभारी 

इस संबंध में तिसरा थाना प्रभारी गिरधर गोपाल ने बताया, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालय से जारी वारंट के मामलों में किसी भी फरार अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा। अन्य फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। 

फरार वारंटियों में मचा हड़कंप 

तीन साल से फरार चल रहे वारंटी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में फरार चल रहे अन्य वारंटियों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने तिसरा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। 

विज्ञापन