Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 42
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची : दुर्गा पूजा को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : दुर्गा पूजा को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
विज्ञापन

प्रमुख सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध  

टीम एबीएन, रांची। दुर्गा पूजा को लेकर रांची में बुधवार से ट्रैफिक प्लान में बदलाव होगा। मेन रोड में दोपहर 3:30 से देर रात तक नो इंट्री रहेगी। दुर्गा पूजा को लेकर रांची में बुधवार से ट्रैफिक प्लान में बदलाव होगा। 14 अक्टूबर से बाइक-कार सहित सभी तरह की गाड़ियों की नो इंट्री रहेगी। शहर के 144 जगहों पर बैरिकेडिंग रहेगी। 

वहीं, कचहरी से सुजाता चौक और मेन रोड जैसे प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए वाहनों के रूट में बदलाव किये गये हैं।  रांची शहर में 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर दोपहर 3:30 से देर रात तक प्रमुख सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। 

शहर के 23 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। रांची ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि दुर्गा पूजा के दौरान फोर व्हीलर और टू व्हीलर का इस्तेमाल कम करें।  एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से अपील की गयी है कि अपने निर्धारित समय से पहले निकले।

विज्ञापन