Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

खूंटी : एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता निक्की प्रधान सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खूंटी : एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता निक्की प्रधान सम्मानित
विज्ञापन
  • खूंटी : एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता निक्की प्रधान सम्मानित

डॉ दीपक कुमार घोष

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिला प्रशासन, खूंटी द्वारा भारतीय महिला हॉकी की स्वर्ण पदक विजेता एवं जिले की गौरव निक्की प्रधान के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक से समाहरणालय तक रोड शो निकल गया, साथ हीं समाहरणालय खूँटी के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन एवं उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, उनके माता-पिता तथा उनके प्रारंभिक कोच दशरथ महतो को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। 

समारोह के दौरान स्थानीय खिलाड़ियों ने निक्की प्रधान का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी उपलब्धि पर जिले में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।
सम्मान समारोह के अवसर पर निक्की प्रधान के स्वागत में निकले गए रोड शो के दौरान बिरसा कॉलेज, खूंटी परिसर में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। 

इसके पश्चात बाजार टांड़ स्थित जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से जिले की खेल प्रतिभा का सम्मान करने के साथ-साथ झारखंड की गौरवशाली विरासत और महापुरुषों के योगदान को भी स्मरण किया गया।कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी राजेश चौधरी ने उपस्थित अतिथियों, निक्की प्रधान, उनके परिजनों, प्रारंभिक कोच एवं अन्य लोगों का स्वागत किया। 

समारोह में निक्की प्रधान की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए उनके संघर्ष, प्रशिक्षण और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की गई। उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि निक्की प्रधान की उपलब्धि देश, राज्य एवं पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। खेल के क्षेत्र में उनकी सफलता जिले के अन्य बच्चों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में अलग-अलग प्रतिभाएं होती हैं। 

कोई खेल में, कोई पढ़ाई में तो कोई गायन सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। आवश्यकता इस बात की है कि अभिभावक, शिक्षक और समाज बच्चों की रुचि एवं प्रतिभा को पहचानें तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करें।अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन घोष ने कहा कि निक्की प्रधान के संघर्ष, प्रयास और जज्बे से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की यात्रा सफल हुई। 

खेलप्रेमी युवा ध्रुवेन्द्र भास्कर ने कहा कि तमाम अभावों के बावजूद निक्की प्रधान के समर्पण और सतत् प्रयत्नशील रहकर स्वर्ण पदक तक का सफर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।उन्होंने उम्मीद जताई कि निक्की प्रधान भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और जिले का नाम रोशन करती रहेंगी। उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी क्षेत्र में निरंतर सफलता हासिल करने के लिए समर्पण, अनुशासन, टीम भावना और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। 

केवल लक्ष्य प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता तथा कार्यों के परिणामों से लोगों में संतुष्टि का भाव उत्पन्न होना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास, आपसी सहयोग और प्रतिबद्धता से ही लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन बनाए रखा जा सकता है।मुरहू के समाजसेवी डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि निक्की ने  निरंतर मेहनत और लगन के बल पर अपनी प्रतिभा को निखारते हुए ऊंचे लक्ष्य हासिल किया।

सभी युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाने का सफल प्रयास करना चाहिए।समारोह के दौरान निक्की प्रधान ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों और अपने परिवार की आर्थिक परिस्थितियों के बारे में बताया। उन्होंने अपने खेल जीवन की शुरुआत के दौरान सामने आई चुनौतियों और आगे बढ़ने के अनुभव साझा किये। 

उनके संघर्ष और उपलब्धियों की यात्रा ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं युवाओं को मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के महत्व का संदेश दिया।निक्की प्रधान के प्रारंभिक कोच दशरथ महतो ने भी उनके शुरुआती खेल जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने निक्की प्रधान की प्रतिभा और खेल के प्रति रुचि को पहचाना तथा उन्हें प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन