Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 51
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

धनबाद के त्योहारों में हुड़दंगियों की खैर नहीं!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद के त्योहारों में हुड़दंगियों की खैर नहीं!
विज्ञापन
  • धनबाद के त्योहारों में हुड़दंगियों की खैर नहीं! 
  • अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। दुर्गापूजा के दौरान धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जायेगा।

भीड़ के दबाव के अनुसार यातायात मार्गों में बदलाव, नो-एंट्री और वन-वे व्यवस्था लागू की जायेगी.त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। इसके साथ ही धनबाद पुलिस ने दिसंबर तक लंबित कांडों की संख्या 1500 से नीचे लाने का लक्ष्य तय किया है।

शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिये गये। बैठक में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी मौजूद थे।

विज्ञापन