Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 50
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत 14 को गुमला और 15 को लोहरदगा में करेंगे DISHA बैठक की अध्यक्षता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत 14 को गुमला और 15 को लोहरदगा में करेंगे DISHA बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन
  • लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत 14 को गुमला और 15 को लोहरदगा में करेंगे DISHA बैठक की अध्यक्षता

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद सह छत्तीसगढ़ राज्य के कांग्रेस प्रभारी  सुखदेव भगत दिनांक 14 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को गुमला जिला मुख्यालय में एवं दिनांक 15 अक्टूबर 2026 (गुरूवार) को लोहरदगा जिला मुख्यालय में DISHA की बैठक की अध्यक्षता करेंगे उक्त जानकारी सांसद के निजी सचिव आलोक कुमार साहू ने दिया।

बैठक में दोनों जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सांसद महोदय द्वारा केंद्र सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन अधिकार, आदिवासी कल्याण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की जाएगी।

समीक्षा के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं, लंबित मामलों तथा आम जनता से प्राप्त शिकायतों पर भी चर्चा होगी। सांसद महोदय द्वारा जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन