Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

धनबाद : राज्यपाल को बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : राज्यपाल को बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
विज्ञापन
  • धनबाद : राज्यपाल संतोष गंगवार का धनबाद आगमन
  • बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

एबीएन न्यूज, नेटवर्क, धनबाद। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को धनबाद पहुंचे। बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर उपायुक्त आदित्य रंजन, बोकारो रेंज के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, एसएसपी प्रभात कुमार और नगर आयुक्त आशीष गंगवार समेत कई वरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिस की टुकड़ी ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हवाई अड्डे से लेकर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई। पूरे मार्ग पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम, एंबुलेंस और अग्निशमन दल को भी अलर्ट रखा गया था।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार इसके बाद BBMKU में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। मौके पर ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, एसडीएम लोकेश बारंगे सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन