Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

सुखदेव भगत ने जताया सीएम की मां के निधन पर शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सुखदेव भगत ने जताया सीएम की मां के निधन पर शोक
विज्ञापन

लोहरदगा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा के सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुखदेव भगत ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माताजी स्व. रूपी सोरेन के दुखद निधन पर गहरा दु:ख एवं शोक संवेदना व्यक्त की है।

श्री भगत ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि स्व. रूपी सोरेन दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभायी थी। 

श्री भगत ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक की इस घड़ी में हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, बसंत सोरेन सहित समस्त शोकाकुल परिवारजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन