बैठक के दौरन सरकारी गाइडलाइन के पालन का निर्देश
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। गुरुवार को श्री दुर्गा पूजा सार्वजनिक समिति, महेशपुर कोलियरी सिनीडीह के दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन और पूजा समिति के पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में महुदा इंस्पेक्टर रंजीत कुमार और मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार शामिल हुए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकार द्वारा जारी मौजूदा गाइडलाइन और सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने पूजा समिति को निर्देश दिया कि सरकार के आदेशों और नियमों का पालन करते हुए ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न करायें। साथ ही, पंडाल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में श्री दुर्गा पूजा सार्वजनिक समिति के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत सभी सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे सरकारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।