Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची : एसआईआर के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक बूथों पर विशेष कैंप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : एसआईआर के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक बूथों पर विशेष कैंप
विज्ञापन
  • रांची : एसआईआर के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक बूथों पर विशेष कैंप
  • 10 अक्टूबर को लगेगा मेगा हेल्प डेस्क

टीम एबीएन, रांची। राज्य में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर -2026) के तहत चुनाव आयोग ने मतदाताओं की मदद के लिए विशेष व्यवस्था की है। दावा और आपत्ति की प्रक्रिया के बीच 7, 8 और 9 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष डिजिटाइजेशन कैंप लगाए जाएंगे। इसके बाद 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क लगाया जाएगा। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ के साथ एसआईआर -2026 की समीक्षा की। उन्होंने मतदाताओं को भेजे गए नोटिस की सुनवाई और पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि 7 से 9 अक्टूबर तक लगने वाले कैंप में बीएलओ को प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 को जल्द से जल्द डिजिटल किया जाए। इसके लिए बीएलओ को जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवेदनों का समय पर निपटारा हो सके।

जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इन कैंपों की जानकारी देने को कहा गया है। साथ ही ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, उन्हें आवेदन करने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। 

चुनाव आयोग ने कैंपों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर प्रचार करने को भी कहा है। कैंप के दौरान सामने आने वाली स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 

विज्ञापन