Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

जन समस्याओं का पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जन समस्याओं का पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त
विज्ञापन
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में मिटा पोर्टल, जन शिकायत एवं विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय ऑनलाइन समीक्षा बैठक संपन्न
  • जन समस्याओं का पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त

एबीएन न्यूज नेटवर्क, ​रामगढ़। मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़ की अध्यक्षता में मिटा पोर्टल के माध्यम से जिला स्तरीय महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय प्रगति की एक उच्चस्तरीय ऑनलाइन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों तथा मेटा पोर्टल में प्राप्त मामलों एवं शिकायतों का बिंदुवार गहन जायजा लिया और पूरे प्रशासनिक तंत्र को पूर्ण जवाबदेही, गति एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का कड़ा संदेश दिया।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने एसआईआर (SIR) से संबंधित कार्यों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि पोर्टल पर डेटा अपडेशन एवं प्रगति रिपोर्ट को अविलंब अद्यतन (Update) करना सुनिश्चित करें। जनहित के विषयों पर संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने मिटा पोर्टल एवं जन शिकायत निवारण पोर्टल पर दर्ज आम जनता के मामलों का अविलंब, गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही आपूर्ति विभाग एवं नगर परिषद की समीक्षा करते हुए खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू बनाने तथा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। पर्यटन विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल देने के उद्देश्य से उन्होंने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सभी योग्य एवं पात्र लाभुकों को त्वरित गति से लाभान्वित करने तथा गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) द्वारा आयोजित की जाने वाली दौड़ प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन