Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 8
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

चन्दवारा : शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व व्यवस्था पर जोर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चन्दवारा : शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व व्यवस्था पर जोर
विज्ञापन
  • चन्दवारा : दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व व्यवस्था पर दिए निर्देश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चन्दवारा (कोडरमा)। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता अंचलाधिकारी अशोक भारती ने की। बैठक में पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। 

अंचलाधिकारी ने जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि पूजा पंडालों में नायलन व सिंथेटिक कपड़ों का उपयोग नहीं किया जाए। पंडालों में अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, सहयोग कक्ष तथा प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पूजा समितियों को पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर रखने और ड्रेस कोड निर्धारित करने को कहा गया।

 विसर्जन के दौरान वीडियोग्राफी कराने तथा निर्धारित मार्ग से ही प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश दिया गया। पंडालों में अश्लील व भड़काऊ गाने या संवाद बजाने पर रोक रहेगी। जिप सदस्य महादेव राम ने पूजा पंडालों के समीप अस्थायी शौचालय व पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग रखी। 

नवमी व दशमी के मेले को देखते हुए पंडालों के आसपास सड़कों पर अस्थायी ब्रेकर बनाने की भी मांग की। मुख्यालय डीएसपी अरविंद कुमार ने पूजा पंडालों में खोया-पाया कक्ष बनाने की बात कही। उन्होंने बच्चों की जेब में नाम-पता व अभिभावक का मोबाइल नंबर लिखी पर्ची रखने की अपील की। 

मौके पर थाना प्रभारी प्रेम कुमार, बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, सांसद प्रतिनिधी बंटी मोदी,महेद्र यादव, लीलावती देवी, समाजसेवी राजू यादव, मुंशी यादव, मुखिया संतोष कुशवाहा, सुरेश यादव समेत पूजा समितियों के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन