- खूँटी : उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रवृत्ति की अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूँटी। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में आज कल्याण विभाग अंतर्गत प्री/पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में समिति को अवगत कराया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कुल 17,122 नए आवेदन ई-कल्याण पोर्टल पर प्राप्त हुए हैं, जिनका संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा भौतिक सत्यापन के उपरांत अनुमोदन किया गया है।
समिति द्वारा सभी आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।वहीं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्राप्त 1,656 पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने से संबंधित प्रस्तावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
समिति द्वारा सभी पात्र आवेदनों को अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला कोषागार पदाधिकारी, डीआईओ, डीपीएम JSLPS सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।