Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

खूंटी : हरी झंडी दिखा उपायुक्त ने पोषण रथ को किया रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खूंटी : हरी झंडी दिखा उपायुक्त ने पोषण रथ को किया रवाना
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग, खूंटी के तत्वावधान में समाहरणालय परिसर में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को रवाना किया। 

पोषण रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर आमजनों को संतुलित आहार, कुपोषण उन्मूलन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा सुपोषित समाज के निर्माण में जनभागीदारी के प्रति जागरूक करेगा।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा पोषण शपथ भी ली गयी। 

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिशा कुजूर, सिविल सर्जन ललित रंजन पाठक, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग आनंद कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, तोरपा पूजा कुमारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस मनीषा सांचा सहित अन्य विभागीय कर्मी, महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन