Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रामगढ़ : समाहरणालय सभागार में 38 टीबी मरीजों को मिली पोषण पोटली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रामगढ़ : समाहरणालय सभागार में 38 टीबी मरीजों को मिली पोषण पोटली
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त के द्वारा जिले के 38 इलाजरत टीबी मरीजों के बीच बेहतर पोषण, इम्युनिटी बढ़ाने और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से पोषण पोटली का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि टीबी एक पूरी तरह साध्य बीमारी है, बशर्ते मरीज बिना कोई खुराक छोड़े समय पर नियमित दवा का सेवन करें और बीच में इलाज न छोड़ें, क्योंकि अधूरी दवा लेने से बीमारी और गंभीर रूप ले सकती है। इसके साथ ही उन्होंने संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढंकने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने तथा दवा के साथ-साथ संतुलित व पौष्टिक आहार लेने के निर्देश दिए। 

इसके साथ ही, जिले को पूर्णत: टीबी मुक्त बनाने और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र के आसपास टीबी बीमारी से ग्रसित मरीजों को सामर्थ्य अनुसार गोद लें, ताकि उन्हें निक्षय मित्र योजना के तहत नियमित रूप से पोषण व नैतिक सहयोग मिल सके। उपायुक्त ने रामगढ़ को टीबी मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जिला प्रशासन निक्षय मित्र योजना के तहत मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। 

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

विज्ञापन