- धनबाद : दुर्गा पूजा को लेकर बरोरा में पुलिस की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बरोरा (धनबाद)। दुर्गापूजा को लेकर बुधवार को बरोरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता कतरास इंस्पेक्टर रुस्तम अंसारी ने की। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से दुर्गापूजा का आयोजन शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के माहौल में कराने की अपील की।
बैठक में बरोरा, मुराइडीह, हरिणा, बेहराकुदर, टुंडू, खोनाठी समेत विभिन्न क्षेत्रों की दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। समिति सदस्यों ने पूजा आयोजन के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे।
पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों को आवश्यक सहयोग और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही आयोजन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस के साथ समन्वय करने की अपील की गयी।
मौके पर बरोरा थानेदार अभय कुमार, सचिव मिथिलेश कुमार, उपप्रमुख रंजीत सिंह, मुखिया विनोद नापित, दयाल महतो, महेंद्र सिंह, देवानंद राजभर, विनय पांडे, देवानंद साव, भोला रवानी, आजाद कुम्हार, छोटन अंसारी, मुन्ना अंसारी, भीमलाल रवानी, गोपाल सिंह, नागेश्वर सिंह, गौतम सिंह, शशि यादव और संतोष चौहान समेत अन्य लोग मौजूद थे।