- रमादा बाय विंधम रांची को मिला बेस्ट फाइव स्टार होटल ऑफ़ झारखण्ड अवार्ड
टीम एबीएन, रांची। बेस्ट फाइव स्टार होटल ऑफ़ झारखण्ड को लेकर आज विश्व पर्यटन दिवस 2026 पर रमादा बाय विंधम रांची को झारखण्ड सरकार के द्वारा फोर स्टार, फाइव स्टार और फाइव स्टार डीलक्स केटेगरी में मिला बेस्ट क्लासिफाइड होटल का सम्मान।
आड्रे हाउस में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार और निदेशक नमन प्रियदर्शी लकड़ा ने होटल प्रबंधन को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया। सम्मान ग्रहण करने वालों में होटल के एमडी पवन बजाज, निदेशक चंद्रेश बजाज और होटल के जीएम योगेश कुमार शामिल रहे।
यह सम्मान झारखंड में पर्यटन के विकास और विस्तार के साथ आतिथ्य क्षेत्र में होटल के उत्कृष्ट योगदान एवं बेहतर सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग ने होटल प्रबंधन को बधाई देते हुए निरंतर सफलता और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।