Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

झारखंड : हॉकी-तीरंदाजी खिलाड़ियों के नकद पुरस्कारों को मंत्रिमंडल की मंजूरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : हॉकी-तीरंदाजी खिलाड़ियों के नकद पुरस्कारों को मंत्रिमंडल की मंजूरी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मंत्रिमंडल ने तोक्यो ओलंपिक खेलों तथा पिछले वर्ष विश्व तीरंदाजी में पुरस्कार जीतने वाली राज्य की खिलाड़ियों एवं बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा दिये गये नकद पुरस्कारों को अपनी मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। बैठक में तोक्यो ओलम्पिक खेलों में सेमीफाइनल तक पहुंचकर देश एवं राज्य को गौरवान्वित करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल राज्य की खिलाड़ियों निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे को दी गयी नकद पुरस्कार राशि एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार मंत्रिमंडल ने राज्य के तीरंदाज खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को नकद पुरस्कार राशि प्रदान करने के राज्य सरकार के पिछले वर्ष के फैसले को भी अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। मुख्यमंत्री सोरेन ने पिछले वर्ष तीन जुलाई को विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली रांची की तीरंदाज दीपिका कुमारी को 50 लाख रुपये और तीरंदाजी की रिकर्व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली राज्य की तीरंदाजों अंकिता भगत एवं कोमोलिका बारी को 20-20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन