Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची : सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से पुलिस ने वसूला जुर्माना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से पुलिस ने वसूला जुर्माना
विज्ञापन
  • सड़क किनारे भारी वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 50 गाड़ियों के काटे गए फाइन

टीम एबीएन, रांची। रांची पुलिस ने सड़क किनारे अनियमित रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। अभियान के दूसरे दिन लगभग 50 वाहनों के खिलाफ जुर्माने काटे गए। इसके अलावा, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

नेवरी गोलचक्कर और तिलता चौक पर चेकिंग की गई और बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहन मालिकों और चालकों को अंतिम चेतावनी दी गई कि उन्हें दोबारा ऐसी गलती करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

यह अभियान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देशानुसार और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की अगुवाई में किया गया है। इसके तहत, वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

विज्ञापन