- धनबाद : एसएसपी ने बाघमारा एसडीपीओ ऑफिस का किया निरीक्षण
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिजुआ (धनबाद)। एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को सिजुआ स्थित बाघमारा एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण कर अनुमंडल क्षेत्र में अपराध, पुलिस व्यवस्था व कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार बिमल समेत अनुमंडल के सभी इंस्पेक्टर, थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे।
निरीक्षण से पूर्व पुलिस बल ने एसएसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसएसपी ने अधिकारियों को अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने, दागी व कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने, स्थायी वारंट समेत अन्य वारंटों का शीघ्र निष्पादन करने और पुलिस गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया।
पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी ने कहा कि बाघमारा पुलिस अनुमंडल के सभी थाना व ओपी का प्रदर्शन अच्छा है। दस्तावेजों के संधारण के साथ घटनाओं का उद्भेदन हुआ है और लंबित कांडों की संख्या भी कम है। बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी पुरस्कार के हकदार हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई भूमिगत माइनिंग के कारण बरसात में भू-धंसान की स्थिति बन रही है। बीसीसीएल पुनर्वास की दिशा में पहल कर रही है। मौके पर महुदा इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, कतरास इंस्पेक्टर मो. रुस्तम आदि मौजूद थे।