Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

रांची : अब खादगढ़ा में कल से नगर निगम वसूलेगा टैक्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : अब खादगढ़ा में कल से नगर निगम वसूलेगा टैक्स
विज्ञापन

रांची नगर निगम 25 सितंबर से खादगढ़ा बस टर्मिनल में करेगा टोल/राजस्व शुल्क की वसूली, ड्यूटी रोस्टर निर्धारित  

टीम एबीएन, रांची। खादगढ़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में 25 सितंबर से रांची नगर निगम टोल/ राजस्व शुल्क वसूली की जिम्मेदारी संभालेगा। राजस्व संग्रह के लिए राजस्व निरीक्षक, सेनेटरी सुपरवाइजर और परिसंपत्ति अधिकारी की संयुक्त टीम तैनात रहेगी। 

इसको लेकर चार पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर निर्धारित की गयी है। वसूली की निगरानी 24 घंटे होगी। नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता के साथ निर्धारित दर पर शुल्क वसूली का निर्देश दिया है। किसी भी बाहरी या निजी व्यक्ति को वसूली में शामिल नहीं किया जायेगा।

विज्ञापन