Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

टाटा न्यास को कैंसर अस्पताल बनाने के लिए रिनपास में मिलेगी 23.5 एकड़ जमीन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
टाटा न्यास को कैंसर अस्पताल बनाने के लिए रिनपास में मिलेगी 23.5 एकड़ जमीन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने रांची के कांके स्थित रांची तंत्रिका मनोचिकित्सा एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (रिनपास) परिसर में टाटा न्यास को कैंसर देखभाल केंद्र बनाने के लिए 23.5 एकड़ जमीन देने का बुधवार को निर्णय लिया।सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रिनपास परिसर में टाटा न्यास को कैंसर देखभाल केंद्र बनाने के लिए 23.5 एकड़ जमीन देने का निर्णय लिया गया जिसके तहत टाटा न्यास इस भूमि पर सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत कैंसर अस्पताल बनाएगा।
विज्ञापन