- गोविंदपुर क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों का डीटी पीपी आनंद कुमार ने किया निरीक्षण
- उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बीसीसीएल के भावी डीटी पीपी आनंद कुमार ने एरिया तीन के गोविंदपुर क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के कैलूडीह-छाताबाद में संचालित एसटीजी डेको आउटसोर्सिंग परियोजना के व्यू प्वाइंट से उत्पादन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने आउटसोर्सिंग परियोजना के पिछले उत्पादन का रिकॉर्ड देखा और अधिकारियों से वर्तमान उत्पादन की स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान आनंद कुमार ने उत्पादन में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके पूर्व उन्होंने न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के डिपार्टमेंटल पैच के अलावा महेशपुर कोलियरी और ब्लॉक फोर कोलियरी का भी निरीक्षण किया।
डीटी पीपी ने गोविंदपुर एरिया के महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद से कोयला उत्पादन की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा और उत्पादन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मौके पर महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद, अपर महाप्रबंधक डीके सिंह, परियोजना पदाधिकारी एके झा, एसटीजी डेको कंपनी के प्रबंधक जसवीर सिंह, मैनेजर अमित कुमार, सुरक्षा पदाधिकारी उपेंद्र वर्मा, प्रबंधक रवि वर्मा, अमित कुमार, रंजीत कुमार सोरेन, चंद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।